गोमिया: श्रावण मास की पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए गोमिया प्रखंड के आईईएल से सैकड़ों श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था बोल बम के जयकारों के साथ रविवार को रवाना हुआ। भगवा वस्त्रधारी श्रद्धालु ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष करते हुए सुल्तानगंज (भागलपुर) में गंगा जल लेने और देवघर बाबा मंदिर में अर्पित करने को निकले।

गोमिया के आईईएल शिव मंदिर से कांवरिया संघ गोमिया का जत्था रवाना हुआ। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सर्वप्रथम सभी श्रद्धालुओं ने आईईएल शिव मंदिर में माथा टेका और अजय सिंह की टीम द्वारा प्रस्तुत शिव भक्ति गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस जत्थे में शामिल जीतू पांडेय, शशिकांत सिंह, उपेंद्र गुप्ता, पप्पू वर्णवाल, बिनोद साव, कमलकांत झा, कारू रविदास, अभिषेक शर्मा, आदर्श गुप्ता, अजय सिंह, खुसलेश भारती, धर्मेंद्र कुमार, रवि सिंह, बॉबी साव, विशाल सिंह, विनोद यादव, आराधना झा, शिला देवी, विक्की रविदास, शशिबाला, संजय पांडेय, किरण देवी, रीता पांडेय, अंशु पांडेय, सक्षम रंजन सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।














