• Home
  • Social
  • Gomia: बोल बम के नारों संग आईईएल से सैकड़ों कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

Gomia: बोल बम के नारों संग आईईएल से सैकड़ों कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

गोमिया: श्रावण मास की पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए गोमिया प्रखंड के आईईएल से सैकड़ों श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था बोल बम के जयकारों के साथ रविवार को रवाना हुआ। भगवा वस्त्रधारी श्रद्धालु ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष करते हुए सुल्तानगंज (भागलपुर) में गंगा जल लेने और देवघर बाबा मंदिर में अर्पित करने को निकले।

गोमिया के आईईएल शिव मंदिर से कांवरिया संघ गोमिया का जत्था रवाना हुआ। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सर्वप्रथम सभी श्रद्धालुओं ने आईईएल शिव मंदिर में माथा टेका और अजय सिंह की टीम द्वारा प्रस्तुत शिव भक्ति गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस जत्थे में शामिल  जीतू पांडेय, शशिकांत सिंह, उपेंद्र गुप्ता, पप्पू वर्णवाल, बिनोद साव, कमलकांत झा, कारू रविदास, अभिषेक शर्मा, आदर्श गुप्ता, अजय सिंह, खुसलेश भारती, धर्मेंद्र कुमार, रवि सिंह, बॉबी साव, विशाल सिंह, विनोद यादव, आराधना झा, शिला देवी, विक्की रविदास, शशिबाला, संजय पांडेय, किरण देवी, रीता पांडेय, अंशु पांडेय, सक्षम रंजन सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top