• Home
  • Social
  • Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया अंशु कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिला समूह की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीता।

Anshu Kumari

कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया अंशु कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद किशोरियों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य के माध्यम से नवरात्रि की भक्ति और उल्लास को जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी किशोरियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के माध्यम से आपसी प्रेम, सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजन ने स्थानीय किशोरियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज में आपसी मेलजोल और सामूहिक सहभागिता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

Anshu Kumari

कार्यक्रम की अगुवाई निशा सिंह एवं शशि शर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मुखिया अंशु कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: गोमिया पानी टंकी से सैकड़ों गैलन पेयजल बर्बाद, सड़क पर बह रहा पानी

लापरवाह व्यवस्था से परेशान ग्रामीण, लोगों को नहीं मिल रहा सुचारू जलापूर्ति का लाभ; जेई ने जल्द सफाई…

ByByadmin अक्टूबर 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top