• Home
  • Crime
  • विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की विभत्स हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर हुई बच्ची की निर्मम हत्या, तीन को दबोचा

विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की विभत्स हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर हुई बच्ची की निर्मम हत्या, तीन को दबोचा

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसुम्भा गांव में हुई मासूम बच्ची की विभत्स हत्या का पुलिस ने अब जाकर खुलासा कर दिया है। रामनवमी के मंगला जुलुस से लापता हुई मासूम बच्ची को तंत्र मंत्र के चक्कर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मृतका की मां रेशमी देवी व कुसुम्भा गांव के ही भीम राम और शांति देवी उर्फ भगतिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bishnugarh

हजारीबाग़ एसपी ने जारी किया प्रेस रिलीज

हजारीबाग़ एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेस रिलीज भी जारी किया है जिसमें अंकित है कि इस विभत्स हत्या को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और गहन अनुसंधान में सामने आया कि मृतका की मां रेशमी देवी लंबे समय से अपने बेटे की शारीरिक और मानसिक बिमारी के समाधान के लिए पास की एक महिला शांति देवी उर्फ भगतिन से संपर्क की। भगतिन ने समस्या के निपटान के लिए कुआंरी छोटी बेटी की बाले देनी की बात कही। अंधविश्वास में फंसकर कलयुगी मां रामनवमी के दिन सुनियोजित तरीके से बच्ची को पूजा के बहाने भगतिन के घर ले गई और तंत्र-मंत्र की आड़ में बच्ची की क्रूरता से हत्या कर दी। इस पुरे प्रकरण में बच्ची की मां के साथ एक अन्य आरोपी भीम राम जिसे बच्ची की मां का प्रेमी बताया जा रहा है उसकी भी संलिप्तता सामने आई है।

भीम राम ने पुलिस और ग्रामीणों को किया गुमराह

भीम राम पुरे हत्याकांड में शामिल रहा बावजूद इसके उसने स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों और श्रद्धापूर्वक संताप परिवार से मिलने आएं वाले नेताओं व परिवारजनों को भ्रमजाल बुनकर गुमराह करता रहा। भीम राम पुलिस वालों और नेताओं के सामने खड़े होकर और आँख से आँख मिलाकर धोखा देता रहा जिसकी तस्वीरें अब जाकर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि मृत बच्ची का विभत्स शव मंगला जुलुस रामनवमी के अगले दिन सुबह बांस झाड़ी के पास बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top