
विष्णुगढ़: हजारीबाग जिलांतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नेरकी मोड़ से पूर्व देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पूर्व मुखिया कुलदीप रविदास ने बताया कि ट्रक बोकारो थर्मल की ओंर से आ रहा था जो नेरकी मोड़ पहुँचने से पूर्व ही दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने के कारण कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय विष्णुगढ़ थाना पुलिस को दिया है, संभवतः ट्रक चास का है, चालक उपचालक ट्रक को रास्ते से हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात बाधित न हो। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

















