• Home
  • Accident
  • नेरकी: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया सीमेंट लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

नेरकी: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया सीमेंट लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

विष्णुगढ़: हजारीबाग जिलांतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नेरकी मोड़ से पूर्व देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पूर्व मुखिया कुलदीप रविदास ने बताया कि ट्रक बोकारो थर्मल की ओंर से आ रहा था जो नेरकी मोड़ पहुँचने से पूर्व ही दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने के कारण कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

Truck

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय विष्णुगढ़ थाना पुलिस को दिया है, संभवतः ट्रक चास का है, चालक उपचालक ट्रक को रास्ते से हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात बाधित न हो। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top