• Home
  • Social
  • पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया में हाथियों के हमले में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि सौपा

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया में हाथियों के हमले में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि सौपा

गोमिया। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया वन क्षेत्र कार्यालय में हाथी हमले में मृत आधा दर्जन लोगों के आश्रितों को सांत्वना देते हुए मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर  बोकारो जिला के डीएफओ संदीप शिंदे, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, गोमिया बीडीओ महादेव महतो भी उपस्थित रहे। 

Sandeep Shinde

पीड़ित परिवारों को मिली सहायता 

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने हाथी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों का हालचाल जाना और उनपर श्रद्धा जताते हुए उनको सरकारी नियमानुसार 4 लाख रूपये की मुआवजा राशि चेक के माध्यम से सौंपी। यह राशि पीड़ित परिवारों को तात्कालिक राहत प्रदान करने के लिए दी गई है। मौके पर मौजूद डीएफओ संदीप शिंदे ने वन विभाग की ओर से की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं और भविष्य में होने वाली राहत प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वहीं क्षेत्र में चल रहे विभागीय कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर आश्रितों को रोजगार से जोड़ने का भी निर्देश दिया।

हाथियों का आतंक: 

गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालिया घटनाओं में कई ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और संपत्तियों का भी नुकसान हुआ है।

मंत्री का आश्वासन: 

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने वन विभाग को हाथियों को रिहाइशी इलाकों से दूर खदेड़ने और प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुँचाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने हाथी हमले में घायल QRT सदस्य विजय कुमार गुप्ता को भी 25 हजार रुपए का चेक सौंपा।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top