गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सुचनोपरांत पहुंचे मृतक के भतीजे तबरक अंसारी ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गोमिया थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि अज्ञात के द्वारा उनके चाचा गंदौरी की हत्या की गई है।

घटना का विस्तृत विवरण:
मृतक 58 वर्षीय मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी (58) है, जो हजारीबाग जिले के दारू थाना अंतर्गत पिपचो गांव का निवासी था और वर्षों से किराए के मकान में रहकर गाड़ियों (वाहनों) को रंगने का कम करता था। पेंटर का शव उसी के किराए के मकान के पिछले हिस्से में एक टूटी हुई कुर्सी पर मिला। उसके सिर और कान पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। गुरुवार को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और हत्या का केस दर्ज कराया है। मौके से खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गई है, जो इस वारदात को हत्या की ओर इशारा कर रही है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है जो नागपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम उपरांत उसके परिजनों को सौप दिया है। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।














