• Home
  • Crime
  • गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया:  बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सुचनोपरांत पहुंचे मृतक के भतीजे तबरक अंसारी ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गोमिया थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि अज्ञात के द्वारा उनके चाचा गंदौरी की हत्या की गई है। 

Gandauri

घटना का विस्तृत विवरण:

मृतक 58 वर्षीय मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी (58) है, जो हजारीबाग जिले के दारू थाना अंतर्गत पिपचो गांव का निवासी था और वर्षों से किराए के मकान में रहकर गाड़ियों (वाहनों) को रंगने का कम करता था। पेंटर का शव उसी के किराए के मकान के पिछले हिस्से में एक टूटी हुई कुर्सी पर मिला। उसके सिर और कान पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। गुरुवार को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और हत्या का केस दर्ज कराया है। मौके से खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गई है, जो इस वारदात को हत्या की ओर इशारा कर रही है।  मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है जो नागपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम उपरांत उसके परिजनों को सौप दिया है। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top