• Home
  • Social
  • भीषण गर्मी को लेकर झारखंड के सभी स्कूलों के समय सारणी में हुआ बड़ा बदलाव

भीषण गर्मी को लेकर झारखंड के सभी स्कूलों के समय सारणी में हुआ बड़ा बदलाव

रांची: झारखंड राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू (Heatwave) को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। यह नया आदेश 21 अप्रैल 2026 से सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों पर प्रभावी होगा।

नई समय सारणी (21 अप्रैल 2026 से प्रभावी):

भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए कक्षाओं के संचालन का समय अब सुबह के समय शिफ्ट कर दिया गया है:

कक्षा KG से 8वीं तक: सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

प्रमुख दिशा-निर्देश और जानकारी:

शिक्षकों के लिए नियम: बच्चों की छुट्टी के बाद भी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों को दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में रहकर प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करने होंगे।

सभी स्कूलों पर लागू: यह आदेश बोकारो के सभी सरकारी, निजी (CBSE/ICSE), अल्पसंख्यक और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top