• Home
  • Crime
  • भू-माफियाओं के षडयंत्र की शिकार महिला न्याय की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाह्य परिसर में सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी, आश्वासन के बाद उठी

भू-माफियाओं के षडयंत्र की शिकार महिला न्याय की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाह्य परिसर में सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी, आश्वासन के बाद उठी

गोमिया: भू-माफिया के षडयंत्र के कारण अपने हिस्से की करोड़ों की जमीन खो चुकी गोमिया की एक महिला रेखा देवी मंगलवार को सरकार से जमीन वापसी और रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर अपने दो बच्चों संग गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाह्य परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई।

महिला का आरोप था कि भू-माफिया विनोद कुमार एवं रंधीर कुमार फर्जी तरीके से उसके हिस्से की जमीन को बिना उसके मर्जी उसके अन्य हिस्सेदारों (गोतिया) से कौड़ियों के भाव से रजिस्ट्री करा लिया। सरकार निष्पक्ष जांच कर न्याय करे और भू-माफियाओं से उसके हिस्से वाली जमीन वापस कराए। न्याय नहीं मिलने पर सपरिवार आत्महत्या की भी बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं को उसके हिस्से की जमीन की जानकारी थी बावजूद करोड़ों रुपए मूल्य की उक्त जमीन को एक षडयंत्र के तहत उसके अन्य खतियानी हिस्सेदारों से रजिस्ट्री करा लिया।

इसकी जानकारी तब हुई जब एक रोज भू-माफिया अपने गुर्गों संग मेरी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। जिसके बाद आनन फानन में मोटेशन पर रोक लगाने का आवेदन अंचल कार्यालय को दिया गया। उस समय उसके पति रमेश नायक काम के सिलसिले में गोमिया से बाहर रामगढ़ में रह रहे थे। आवेदन के बाद जब अंचल कार्यालय ने मोटेशन पर रोक लगा तो भू-माफिया मेरे पति के पास रामगढ़ चले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागज में हस्ताक्षर करा लिया और उस कागज का गलत उपयोग कर मेरे पति के नाम से मोटेशन आपत्ति वापस लेने का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा कर मोटेशन करा लिया।

तभी से पूरा परिवार परेशान हैं, इस दौरान अंचल कार्यालय में एक के बाद एक कई आवेदन दिया,अनुमंडल से लेकर जिला तक भू-वापसी की गुहार लगाई। छानबीन शुरू हुई तो मामला फंसता देख माफिया ने जमीन रजिस्ट्री को जायज बनाने के लिए मेरे पति को एक बार फिर जान से मारने की धमकी देने लगा और शराब पिलाकर एक एग्रीमेंट पेपर पर हमारे हिस्से की 53 डिसमिल जमीन के एवज में 60 लाख रुपए देने की बात लिखवा लिया और आनन फानन में लगभग 50 लाख रुपए का चेक भी पति को दे दिया जो अब तक सुरक्षित इसलिए रखा हुआ है क्योंकि क्योंकि मुझे उस जमीन को बेचना ही नहीं है, मेरे दोनों बच्चों का भविष्य उसी भूमि के टुकड़े पर टिका है। इस बात को भी माफियों द्वारा उसके पति को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए किसी को बताने से मना कर दिया था। बाद में जब उसे इसकी जानकारी हुई तो पति से पूछने से पर पता चला कि जान से मारने की धमकी देने के कारण उसने छुपाया था।

वैसे तत्काल गोमिया सीओ आफताब आलम द्वारा महिला को न्याय दिलाने के मिले आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बच्चों संग बैठी महिला ने हड़ताल वापस ले लिया है।

Releated Posts

Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो…

ByByadmin जून 19, 2026

गोमिया: 56 महिलाओं से लाखों की लोन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की पत्नी जीरू कुमारी भी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये…

ByByadmin जून 18, 2026

शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप, गोमिया BRC के BRP पर केस दर्ज

गोमिया। गोमिया BRC में पदस्थापित महिला BRP (Block Resource Person) संकुल साधन सेवी पर नौकरी दिलाने के नाम…

ByByadmin जून 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top