• Home
  • Crime
  • संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर बंद मिला बैंक अधिकारी का शव

संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर बंद मिला बैंक अधिकारी का शव

गोमिया। बैंक ऑफ़ इंडिया गोमिया शाखा में पदस्थापित मार्केटिंग ऑफिसर ग्रेड-1 संजीत सौरभ कुजूर का शव संदिग्ध अवस्था में उन्हीं के किराए के आवास में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बैंक अधिकारी संजीत गोमिया बैंक मोड़ में अकेले रहते थे। बैंक के शाखा प्रबंधक रविकांत पंडित ने बताया कि अहले सुबह मृत कर्मचारी के परिजनों ने फोन कर बताया कि देर रात से संजीत फोन नहीं उठा रहे हैं अहले सुबह साथी कर्मचारियों के साथ जब उनके आवास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा को ठकठकाया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला। यहां तक की मकान के पिछले दरवाजे से भी साथी कर्मचारियों ने आवाज लगाईं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झाँकने पर बैंक अधिकारी दरवाजे के समीप अचेत अवस्था में दिखे जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने धक्का देकर दरवाजा तोडा और अंदर प्रवेश हुए, पाया कि संजीत का शरीर निष्क्रिय था। सुचना पर पहुंची आईईएल थाना पुलिस बैंक अधिकारी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिवार को सौप दिया गया है। परिजन संजीत का शव पैत्रिक निवास रांची ले गये। फ़िलहाल बैंक अधिकारी के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Releated Posts

गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

बाजार में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, केस दर्ज

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थानांतर्गत दनिया में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सब्जी बाजार…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया:  बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध…

ByByadmin अप्रैल 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top