• Home
  • Sports
  • गोमिया की बेटी खुशी कुमारी का बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में पुनः चयन, शनिवार को खेलेंगी अपना पहला मैच

गोमिया की बेटी खुशी कुमारी का बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में पुनः चयन, शनिवार को खेलेंगी अपना पहला मैच

गोमिया: गोमिया के खेल प्रेमियों के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। गोमिया क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी कुमारी का चयन पुनः एक बार बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है। 

Khushi Kumari in Ground

खुशी की इस उपलब्धि से गोमिया क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि निषाद, पिता रामजी प्रसाद, मां मुनिका देवी सहित साथी खिलाड़ियों सृजन कुमार, अभिनव कुमार, रौनक कुमार, सौरभ पांडेय, आयुष प्रजापति, आयुष जयसवाल और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। एकेडमी के कोच और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोच रवि ने बताया कि खुशी की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। चयन के बाद खुशी शनिवार को अपना पहला आधिकारिक मैच गिरिडीह के विरुद्ध खेलने मैदान में उतरेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपनी शानदार बल्लेबाजी और कौशल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बात दें कि खुशी इससे पूर्व भी बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला अंडर-19 व 23 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुकी है।

Releated Posts

बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम मे गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन, हर्ष

गोमिया। बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोमिया के गर्वमेंट कॉलोनी निवासी सफदर अंसारी की…

ByByadmin अप्रैल 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top