• Home
  • Crime
  • गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम का मामला शनिवार को सामने आने के बाद आरोपी पति अजय महतो (35) व सास रुकमनी देवी (55) को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। पति अजय और सास रूमानी ने ही 35 वर्षीय प्रमिला देवी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या की थी और वारदात के बाद खुद थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के लिखित शिकायत पर पति अजय महतो व सास रुकमनी देवी को तेनुघाट जेल भेज दिया है, जबकि सास-ससुर और अन्य परिजनों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, हुरलुंग गांव निवासी अजय महतो का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था और वह दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति अजय ने प्रमिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

सुबह थाने में किया सरेंडर

वारदात के बाद आरोपी पति अजय व सास रुकमनी शनिवार सुबह चतरोचट्टी थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है। 

मृतका की बेटी ने खोला राज, ससुराल वाले फरार

मृतका के चचेरे भाई अनिल महतो ने चतरोचट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में अजय महतो के साथ उसकी मां रुकवा देवी, दूसरी मां कौशल्या देवी और पिता खुदी महतो सहित करम्भा (सरिया) निवासी आरोपी पति अजय की बहन व बहनोई पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने पति व सास को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। मामले की जांच में 8 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी को घटना का प्रत्यक्षदर्शी माना जा रहा है। 

बेटी का बयान: “पिता ने तकिए से घोंटा मां का गला”

घटना के वक्त घर में मौजूद मृतका की नाबालिग पुत्री अंशु कुमारी ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए थे। बच्ची के अनुसार, उसके पिता अजय महतो ने ही उसकी मां प्रमिला की हत्या की है। बच्ची ने बताया कि विवाद के दौरान पिता ने उसे (बेटी को) डरा-धमकाकर किनारे कर दिया और फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी मां की जान ली थी।

पुलिस की कार्रवाई

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो और चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौप दिया था। जिसका दाह संस्कार रविवार को किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top