• Home
  • Crime
  • गोमिया में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान: मुस्लिम बच्चों ने तस्वीरों पर थूका, माहौल तनावपूर्ण

गोमिया में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान: मुस्लिम बच्चों ने तस्वीरों पर थूका, माहौल तनावपूर्ण

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत होसिर शिव मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर कुछ मुस्लिम समुदाय के बच्चों द्वारा थूकने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना से मंदिर समिति व ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें आरोप है कि रामनवमी को लेकर मंदिर के अंदर रामायण पाठ चल रहा था उसी दौरान सड़क से पैदल गुजर रहे कुछ मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने मंदिर में लगे देवी देवताओं के चित्र व मुख्य द्वार पर थूक दिया। घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। मंदिर समिति के लोगों व ग्रामीणों ने मंदिर की पवित्रता भंग करने का आरोप लगते हुए उसे पकड़कर गोमिया थाना पुलिस को सौप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इधर विश्व हिंदू परिषद के विनय कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस मामले को मानसिक बीमार या बच्चा बताकर कमजोर करने की कोशिश न की जाए। रामनवमी से पूर्व इस प्रकार का जो कृत्य किया गया है इसकी जांच की जाए, हिन्दू समाज के खिलाफ कहीं यह कोई बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

Releated Posts

Gomia: नाबालिग से जुड़े मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गोमिया। गोमिया थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार…

ByByadmin जून 1, 2026

डोलो ट्रेड मामले में बढ़ी हलचल, जांच के लिए बंद पड़े कार्यालय डोली पैलेस पहुंचे आईईएल थाना प्रभारी

निवेशकों से ली विस्तृत जानकारी, एफआईआर दर्ज होने की संभावना से बढ़ी उम्मीद गोमिया। कथित निवेश कंपनी डोलो…

ByByadmin जून 1, 2026

होसिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य से पूर्व छात्र ने की धोखाधड़ी, साढ़े छः लाख रुपये ठगने का आरोप, मांगने पर एससी/एसटी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट नंबर-02 निवासी सह होसिर उछ विद्यालय के प्रधानाचार्य ललन…

ByByadmin जून 1, 2026

चतरोचट्टी से नाबालिग किशोरी अपहरण कांड का आरोपी नकुल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, अरगोड़ा (रांची) से बरामद हुई अपहृता, चतरोचट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के चर्चित मामले…

ByByadmin मई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top