• Home
  • Crime
  • गोमिया में दिनदहाड़े चैन झपटमारी, घर के बाहर हुए वारदात से दहशत

गोमिया में दिनदहाड़े चैन झपटमारी, घर के बाहर हुए वारदात से दहशत

गोमिया: बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र स्वांग बाजार से घर लौटी एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सीसीएल स्वांग आवासीय कॉलोनी निवासी पूनम शर्मा गुरुवार दोपहर को बाजार से स्कूटी पर खरीदारी कर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचीं, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनसे पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन छीन ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी भाग निकलने में सफल रहे। बताया जाता है कि पूनम शर्मा और उनके पति सूर्यकांत शर्मा दोनों ही शिक्षक हैं और ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवनयापन करते हैं।

सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है।

Releated Posts

गोमिया में फिर सक्रिय हुए चैन स्नेचर, इस बार बैंक से लौट रही महिला बनी शिकार; पुलिस ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट, लोगों में दहशत

गोमिया: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत आई.ई.एल. थाना क्षेत्र में एक बार फिर चैन स्नेचिंग की वारदात ने लोगों को…

ByByadmin मई 5, 2026

गोमिया-आईईएल मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पुलिस जांच में जुटी

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल मुख्य सड़क रेकसेंटर के समीप शुक्रवार रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक…

ByByadmin मई 2, 2026

चतरोचट्टी में ट्रैक्टर चोरी की बड़ी वारदात, फाइनेंस पर खरीदा गया था ट्रैक्टर, दो किश्त भी बकाया

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कढमा गांव में ट्रैक्टर चोरी की एक बड़ी घटना सामने…

ByByadmin मई 2, 2026

गोमिया: ट्यूशन जाने के नाम पर निकली युवती तीन दिन से लापता, क्षेत्र में बढ़ी चिंता, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर भी उठ रहे सवाल

गोमिया: गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र से एक युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला…

ByByadmin मई 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top