• Home
  • Social
  • पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर बेरमो एसडीओ को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर बेरमो एसडीओ को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

गोमिया: पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला इकाई ने बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान और प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार के नेतृत्व में दिए गए इस मांग पत्र में पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया गया। इसमें सबसे पहले हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

झारखंड में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू करना, फर्जी पत्रकारों व अवैध न्यूज पोर्टल/चैनलों पर रोक लगाने के लिए जांच व्यवस्था सख्त करना, पत्रकारों को 25 लाख रुपये तक का सपरिवार स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा प्रदान करना। इसके अलावा रांची, देवघर, बोकारो और धनबाद समेत सभी जिलों में नगर विकास विभाग के फंड से प्रेस क्लब का निर्माण कराने की मांग भी की गई।

संगठन ने राज्य में पत्रकारों का अनिवार्य निबंधन कराने की भी मांग रखी, ताकि असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। साथ ही बिहार, राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार पेंशन योजना लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन लगातार हमलों और असुरक्षा के माहौल में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।”

मौके पर बॉबी राज सहित संगठन के कई पत्रकार उपस्थित थे। वहीं एसडीओ मुकेश मछुआ ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित माध्यम से सरकार तक मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Releated Posts

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: नशे के खिलाफ आईईएल थाना पुलिस और ग्रामीणों का जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल कर तलाशे बचाव के उपाय

गोमिया: नशे के बढ़ते प्रचलन और उससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर आईईएल थाना पुलिस एवं…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: पलानी में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, दो समुदाय आमने-सामने; प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित

गोमिया: बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोमिया प्रखंड के पलानी गांव में मंगलवार को उस समय…

ByByadmin जून 23, 2026

गोमिया: शराब के नशे में आम के पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने रस्सी से बांधकर उतारा

गोमिया: गोमिया बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के समीप रविवार को एक शराबी युवक का अजीबोगरीब कारनामा लोगों के…

ByByadmin जून 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top