• Home
  • Crime
  • Gomia: चार घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Gomia: चार घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

गोमिया: गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत होन्हे गांव में एक ही रात चार घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महुआटांड़ थाना पहुंचे और चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन करते हुए चोरी गए नकदी व जेवरात की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

Gomia: Villagers outraged over theft worth lakhs from four houses; police given a one-week ultimatum.

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया और चोरी गए सामान की बरामदगी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा गांव की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही गांव के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइट लगाने की भी मांग की गई, ताकि रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

एक ही रात चार घरों को बनाया था निशाना

गौरतलब है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने होन्हे गांव निवासी कालेश्वर महतो, उमेश महतो, जमनी देवी और राजेश कुमार महतो के घरों में धावा बोल दिया था। बताया जाता है कि गर्मी अधिक होने के कारण सभी परिवार के सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घरों में घुस गए और अलमारी, बक्सों तथा अन्य सामानों के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवारों के अनुसार, चोरी की इस वारदात में कुल लगभग 23 लाख 74 हजार रुपये मूल्य की नकदी और आभूषणों की चोरी हुई है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

ABC

दहशत और असुरक्षा का माहौल

एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी की घटना से गांव के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गांव में नियमित रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने की मांग की है।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

महुआटांड़ थाना पहुंचकर आवेदन सौंपने वालों में जगलाल सोरेन, काशीनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, लालजी मांझी, नवल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। सभी ने एक स्वर में पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Releated Posts

Gomia: रहावन से लापता महिला रांची से बरामद, आरोपित देवर सत्येन्द्र महतो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई गोमिया।…

ByByadmin अक्टूबर 16, 2026

Bokaro: बेरमो अनुमंडल में पुलिस का समकालीन अभियान, 14 वारंटी गिरफ्तार, 19 वारंटों का निष्पादन

48 छापामारी दलों में 159 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल, 99 स्थानों पर की गई छापेमारी बोकारो। बोकारो…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा को 4-5 युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

चतरोचट्टी थाना के पीछे बाइपास रोड पर हुई घटना, छात्रा ने ससुराल पक्ष पर जताया संदेह; पुलिस जांच…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Gomia: दुर्गापूजा में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गोमिया में खाद्य सुरक्षा जांच की मांग

मिलावटी मिठाइयों और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत, त्योहार के दौरान विभागीय सक्रियता…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top