• Home
  • Crime
  • आरोप: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ में शव रखकर किया सड़क जाम

आरोप: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ में शव रखकर किया सड़क जाम

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड की एक नवविवाहिता ने अपने मायके में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई सुधीर यादव ने गोमिया के पडरिया बस्ती निवासी पति संतोष यादव समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

File Photo

परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पिंकी कुमारी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

मृतका के भाई सुधीर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में पति संतोष यादव सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतका के चाचा दुलारचंद यादव ने भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाता तो पिंकी की जान बच सकती थी।

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के शव को गोमिया थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।

Allegation: Newlywed woman commits suicide, driven to the edge by dowry harassment

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, आईईएल थाना प्रभारी श्यामलाल मंडल, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो तथा कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने तथा जाम हटवाने का प्रयास किया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों और आक्रोशित परिजनों के बीच वार्ता जारी थी। परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है तथा दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एफआईआर में बताया गया है कि मृतका का पति किसी थाने का एसआई है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026
1 Comments Text
  • banti singh कहते हैं:

    आप हमारे सात पंचायत क्षेत्र के घटित घटनाओं को प्रमुखता से छापते है,इसके लिए आप को धन्यवाद।

  • Leave a Reply

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    Scroll to Top