• Home
  • Accident
  • गोमिया के मजदूर की सऊदी में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव वापस लाने की गुहार

गोमिया के मजदूर की सऊदी में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव वापस लाने की गुहार

गोमिया। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में प्रवासी मजदूरो के मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी निवासी स्वर्गीय सुखदेव महतो के 41 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र महतो की सड़क हादसे में सऊदी में 25 जून 2026 की रात को मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव वाले भी मौत की सूचना पाकर शोक में डूब गए।

सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए निकाला था। हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य था। वह अपने पीछे पुत्री प्रीति कुमारी(21), पुत्र अरविंद कुमार और पुत्र मंगेश कुमार(13) को छोड़ गया।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली घर पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए परिवार का हिम्मत बंधायी और उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी- रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके के प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत और फंसने की खबरें आ रही है।प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले से है।ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top