
गोमिया: गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार के देहावसान के तीन दिन बाद सोमवार को देशभक्त नागरिक मंच ने दिवंगत के याद में गोमिया बैंक मोड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें मंच के अध्यक्ष इफ़्तेख़ार महमूद मौजूद रहे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को याद करते हुए कहा कि नागेश्वर जी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। मंच के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मौके पर मंच के संयोजक अरुण यादव, मौजीलाल महतो, प्रकाश अग्रवाल, देवानंद प्रजापति, सोमार मांझी, खुर्शीद आलम, अनवर रफ़ी, कमालुद्दीन, मकुंद साव, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
















