• Home
  • Crime
  • गोमिया-आईईएल मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पुलिस जांच में जुटी

गोमिया-आईईएल मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पुलिस जांच में जुटी

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल मुख्य सड़क रेकसेंटर के समीप शुक्रवार रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घाल महिला को ईलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोकारो थर्मल थानांतर्गत आरमो पंचायत की हाथबजवा निवासी महिला दशमी देवी (50) वहीं आस-पास के क्षेत्र में घूम-घूमकर काम करती है शुक्रवार रात काम खत्म होने के बाद सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार गुजर रही वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल नीरज कुमार व उसके वाहन की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है।

इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की मांग की है।

Releated Posts

गोमिया: चतरोचट्टी बाजार से चोरी गई बाइक 48 घंटे के भीतर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी शनिवार बाजार से चोरी हुई बाइक मामले का पुलिस ने 48 घंटे में…

ByByadmin जून 30, 2026

Gomia: चार घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

गोमिया: गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत होन्हे गांव में एक ही रात चार घरों में हुई…

ByByadmin जून 28, 2026

Gomia: चतरोचट्टी बाजार से बाइक चोरी, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी बाजार से विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर निवासी लखन महतो की बाइक चोरी हो…

ByByadmin जून 27, 2026

Gomia: एक ही रात में चार घरों में चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

गोमिया। गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत होन्हे गांव में चोरों ने एक ही रात में चार…

ByByadmin जून 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top