• Home
  • Social
  • कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोमिया थाना के एसआई मनोज कुमार ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, दिया क़ानूनी ज्ञान

कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोमिया थाना के एसआई मनोज कुमार ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, दिया क़ानूनी ज्ञान

गोमिया: कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गुरुवार को गोमिया थाना अंतर्गत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, गोमिया में थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो के निर्देशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसआई मनोज कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी।

Manoj Kumar

इस दौरान एसआई मनोज ने बच्चों को डायल 112 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति या साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की। साथ ही पॉक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ट्रैफिक नियमों एवं रोड सेफ्टी के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

एसआई ने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने छात्रों से सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा ऑनलाइन किसी अनजान लिंक या कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top