• Home
  • Accident
  • गोमिया में महुआ चुनने गई महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

गोमिया में महुआ चुनने गई महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

गोमिया: गोमिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर निवासी ठकनी देवी की हाथी के हमले में मौत हो गई।


घटना का विवरण:
जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर गांव में 48 वर्षीय ठगनी देवी रविवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ कोली बेड़ा पत्थर नामक जंगल में महुआ चुनने गई थीं। अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन ठगनी देवी हाथी की चपेट में आ गईं और हाथी ने उन्हें पटक कर मार डाला।


प्रशासन की कार्रवाई और मुआवजा:
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोकारो डीएफओ संदीप शिंदे के निर्देशन विभागीय कर्मियों विकास कुमार, नेहरू प्रजापति ने पीड़ित परिवार टिंकू महतो व सुनील महतो को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
सरकारी प्रावधानों के अनुसार, कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को कुल 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।


इलाके में दहशत:
इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गश्त न करने और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। इधर वन विभाग के डीएफओ संदीप शिंदे ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि वे अकेले या अंधेरे में जंगल की ओर न जाएं और हाथियों की मौजूदगी की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जंगल मे एक दर्जन हाथियों का एक झुंड सक्रिय है जिन्हें वन विभाग की टीम लगातार ट्रैक कर रही है।

Releated Posts

Gomia: झुमरा पहाड़ के जंगल में भालू के हमले से घायल बुजुर्ग का रिम्स में चल रहा इलाज, इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

गोमिया। गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत अंतर्गत झुमरा पहाड़ क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से…

ByByadmin जून 8, 2026

गोमिया: भालू के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, गोमिया सीएचसी में चल रहा उपचार

गोमिया। गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत अंतर्गत झुमरा पहाड़ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में भालू…

ByByadmin जून 6, 2026

गोमिया में हाथी के हमले में युवक घायल, हाथी भगाओ टीम की तत्परता से बची जान

गोमिया: गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमडीह गांव के समीप एक बार फिर बुधवार देर रात…

ByByadmin मई 28, 2026

गोमिया रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी के चार वैगनों में लगी आग

गोमिया। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन…

ByByadmin मई 19, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top