• Home
  • Social
  • हजारीबाग में पत्रकारों से मारपीट पर उबाल, गोमिया में सौंपा गया ज्ञापन

हजारीबाग में पत्रकारों से मारपीट पर उबाल, गोमिया में सौंपा गया ज्ञापन

गोमिया: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में गोमिया के पत्रकारों ने शनिवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में एकजुट होकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

स्थानीय पत्रकारों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) महादेव महतो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सरकार से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक ट्रिपल मर्डर केस की जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मौजूद पत्रकारों ने उनसे एयर एम्बुलेंस हादसे में मुआवजे सहित अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे। आरोप है कि सवालों से नाराज मंत्री के समर्थकों ने पत्रकारों सुशांत सोनी और आशीष साव के साथ मारपीट की, धक्का-मुक्की की और उनके उपकरण छीनने का प्रयास किया।

ज्ञापन में उठी कड़ी मांगें

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, गोमिया के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार स्वर्णकार के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है। ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस प्रकार की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं।

पत्रकारों ने मांग की है कि:

घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो

संबंधित मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए

राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए

लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि पत्रकार निर्भीक होकर कार्य नहीं कर पाएंगे, तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के पत्रकारों में रोष है और आने वाले दिनों में पत्रकारों क्रमशः पत्रकार संगठन झारखंड यूनियन ऑफ़ जर्नालिस्ट के गोमिया प्रखंड सचिव अनंत कुमार, दिलीप शर्मा, राजकुमार वर्मा, ओंकार मिश्रा, कहकशां, कुलदीप कुमार, पंकज पांडेय, शशि कांत सिंह, कुलदीप खनूजा, लक्ष्मण लहरे, अब्दुल समद, कृष्ण कुमार, रौशन प्रामाणिक, जितेन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र पासवान, दीपक पासवान, विशाल अग्रवाल द्वारा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज होने की संभावना जताई गई है।

Releated Posts

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: नशे के खिलाफ आईईएल थाना पुलिस और ग्रामीणों का जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल कर तलाशे बचाव के उपाय

गोमिया: नशे के बढ़ते प्रचलन और उससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर आईईएल थाना पुलिस एवं…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: पलानी में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, दो समुदाय आमने-सामने; प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित

गोमिया: बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोमिया प्रखंड के पलानी गांव में मंगलवार को उस समय…

ByByadmin जून 23, 2026

गोमिया: शराब के नशे में आम के पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने रस्सी से बांधकर उतारा

गोमिया: गोमिया बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के समीप रविवार को एक शराबी युवक का अजीबोगरीब कारनामा लोगों के…

ByByadmin जून 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top