• Home
  • Social
  • गोमिया के कर्री में डीवीसी द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

गोमिया के कर्री में डीवीसी द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

गोमिया। गोमिया प्रखंड के कर्री खुर्द पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को डीवीसी द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कर्री खुर्द पंचायत के मुखिया सोनाराम मांझी, पंचायत सहायक सीता देवी, योगेंद्र तूरी, डॉ. बीएन मंडल, सीएसआर पदाधिकारी सुनील कुमार और डॉ. एजाज अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. बीएन मंडल ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच मातृत्व एवं शिशु रोग से जुड़ी समस्याओं और भविष्य में होने वाली बीमारियों की जानकारी साझा की। वरीय स्वास्थ्य निरीक्षक अमन टोप्पो ने मातृत्व और ससमय शिशु टीकाकरण की जानकारी दी। शिविर में 148 मरीजों की जांच की गई और उन्हें उनसे जुड़ी प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, आयरन, कैल्शियम की दवाइयों सहित दर्द निवारक डाइक्लोफेनेक जेल का वितरण किया गया।

कर्री खुर्द मुखिया सोनाराम मुर्मू ने कहा कि सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र होने के कारण यहां के ग्रामीणों को बीमारियों से उपचार के लिए या तो गोमिया या तो विष्णुगढ़ के लिए भाग दौड़ करनी पड़ती है। ऐसे निःशुल्क शिविरों के आयोजन का लाभ सीधे सीधे गरीब, असहाय ग्रामीणों को होता है। इस शिविर के सफल आयोजन के लिए मुखिया सोनाराम ने सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार और डॉ. मंडल को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। मौके पर डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी के विवेक केरकेट्टा, दिनेश किस्कू, चेतलाल कुमार, मुकेश महतो, पंकज कुमार, संतोष महतो और रणजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top