• Home
  • Social
  • 12 अप्रैल को गोमिया के रामलीला मैदान में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

12 अप्रैल को गोमिया के रामलीला मैदान में होगा विराट हिंदू सम्मेलन

गोमिया। गोमिया में आगामी 12 अप्रैल को गोमिया के स्वांग स्थित रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन करने के निमित्त रविवार को गोमिया बैंक मोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सकल हिंदू समाज की बैठक की गई और आयोजन समिति का गठन कर सबको दायित्व देते हुए सबकी जिम्मेदारी तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अनूप सिन्हा ने की। यहां सर्वसम्मति से जिसमें अध्यक्ष के रूप में अनूप सिन्हा, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, मुकेश बर्मन, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, अमित कुमार डे, शंकर यादव, लालबचन एवं सचिव रंजीत अग्रवाल, सह सचिव प्रमोद स्वर्णकार, सुनील साहू, किशोर साहू, मनोज जैन, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष विजय बरनवाल तथा सह कोषाध्यक्ष फागू स्वर्णकार को बनाया गया।

वहीं व्यवस्था प्रमुख के रूप में शिशु ठाकुर, चंदा देवी, प्रभा देवी, हरि प्रजापति, विनोद पासवान, सुरेश मण्डल, सौरभ कुमार का चयन हुआ। तत्पश्चात छह बस्ती से हिंदू समाज के उपस्थित लोगों द्वारा संपूर्ण हिंदू समाज को मिलकर विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने बनाने चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन पूर्व गोमिया नगर के सभी बस्ती में अक्षत वितरण कर हुए हर घर तक संपर्क किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से महेश स्वर्णकार, अरविंद कुमार, प्रकाश ठाकुर, रोशन वर्मा, शंकर प्रसाद, सिद्धार्थ गोराइ और चतुर्भुज कुमार (अधिवक्ता) और दीपक स्वर्णकार आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top