• Home
  • Social
  • गो सम्मान अभियान: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गोमिया बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

गो सम्मान अभियान: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गोमिया बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

गोमिया: सोमवार को देशव्यापी गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोमिया प्रखंड मुख्यालय में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर व्यापक पहल की गई। इस क्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गोमिया बीडीओ महादेव महतो को सौंपा गया।

अभियान के तहत सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक माहौल देखने को मिला। गर्वमेंट कॉलोनी स्थित काली मंदिर से संतों, गौभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने एक रैली निकाली, जिसमें “गोवर्धन” और “गौ माता की जय” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां सभी ने एकत्र होकर अपनी मांगों को दोहराया।

आयोजकों ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर किया जा रहा है। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गाय का विशेष महत्व रहा है, ऐसे में उसे ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गाय न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी रही है। इसलिए सरकार को इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

मौके पर महंत प्रसाद, राहुल कुमार, प्रेम प्रकाश, बिनोद खत्री, एमके अग्रवाल, राहुल बरनवाल, रंजित अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अभियानकारियों ने अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

Releated Posts

मुहर्रम को लेकर आईईएल थाने में शांति समिति की बैठक

गोमिया। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाने मे गुरुवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

ByByadmin जून 18, 2026

बोकारो एसपी का गोमिया थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

गोमिया: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

ByByadmin जून 17, 2026

Gomia: महुआ चुनने को लेकर सियारी-उदा-डुमरी के ग्रामीण आमने-सामने, समाधान नहीं निकला तो बनी 18 सदस्यीय कमेटी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में वन भूमि क्षेत्र में महुआ चुनने को लेकर सियारी, उदा और…

ByByadmin जून 12, 2026

गोमिया: बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सहिया-सहिया साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

गोमिया: बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड की सहिया एवं सहिया…

ByByadmin जून 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top