• Home
  • Social
  • सामुदायिक शौचालय निर्माण से उत्साहित ग्रामीणों ने गोमिया प्रखंड के इस पंचायत के मुखिया का किया अनोखा स्वागत, दूध से नहलाकर किया उद्घाटन

सामुदायिक शौचालय निर्माण से उत्साहित ग्रामीणों ने गोमिया प्रखंड के इस पंचायत के मुखिया का किया अनोखा स्वागत, दूध से नहलाकर किया उद्घाटन

गोमिया: स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की जागरूकता अब नई मिसाल पेश कर रही है। गोमिया प्रखंड के बड़की सीधाबारा गाँव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। शौचालय के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें दूध से नहलाकर सम्मानित किया।

Ritlal Mahto

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। मुखिया रीतलाल ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा गाँव में शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब सामुदायिक शौचालय बनने से खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिलेगी और गाँव स्वच्छ व स्वस्थ बनेगा।

मुखिया ने इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों की सोच में आए बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से शौचालय का नियमित उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

बर्मदेव महतो, जोधी महतो, सुनीता देवी, विजय महतो, अजय महतो, महेश महतो, अजीत महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के कार्यों से गाँव में जागरूकता बढ़ेगी और अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली गई।

यह अनोखा आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top