• Home
  • Social
  • हनुमान समिति की बैठक संपन्न, 2 अप्रैल को गोमिया में भव्य रूप में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान समिति की बैठक संपन्न, 2 अप्रैल को गोमिया में भव्य रूप में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

गोमिया।  आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गोमिया के कोठीटांड में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी के लिए सोमवार को हनुमान समिति गोमिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा की उदया तिथि 2 अप्रैल को होने के कारण इसी दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस पावन पर्व पर बड़ी संख्या में सम्मिलित होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक के मुख्य बिंदु और निर्णय:

भव्य शोभायात्रा का आयोजन: 2 अप्रैल को क्षेत्र के मुख्य मार्गों से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कोठीटांड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर, स्वांग शिव मंदिर, वापस सिनेमा हाल होते हुए काली मंदिर, गोमिया मोड़, थाना चौक, गोमिया बस्ती दुर्गा मंडप, भगत अहरा होते हुए पुनः कोठीटांड पंचमुखी हनुमान मंदिर में समापन किया जाएगा।

भंडारा, प्रसाद वितरण, सुरक्षा और व्यवस्था:

आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और महाप्रसाद का प्रबंध करने का निर्णय लिया गया है। समिति ने सुचारू व्यवस्था के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो।

विशेष पूजन और आरती:

बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और सुंदरकांड आदि का पाठ किया जाएगा।

मौके पर सोनू कांदु, शंभू पासवान,  किरण जायसवाल, मोनू पासवान, विशाल पासवान, केस्टू कुमार, निक्कू कुमार श्रीवास्तव, दीपक ठाकुर, संतोष साव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

गोमिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

ByByadmin जून 2, 2026

बोकारो एसपी ने कई थानों का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट एवं…

ByByadmin मई 30, 2026

आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का मौन प्रदर्शन, संत सुरक्षा कानून बनाने और SIT जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे समाज, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोमिया: राजस्थान के कोटा में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर सोमवार को गोमिया…

ByByadmin मई 25, 2026

बकरीद पर्व को लेकर चतरोचट्टी थाना में शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, अफवाहों से सतर्क रहने का निर्देश गोमिया: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण…

ByByadmin मई 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top