• Home
  • Social
  • Gomia: वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘वन पर्यावरण रक्षा बंधन कार्यक्रम’ का आयोजन

Gomia: वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘वन पर्यावरण रक्षा बंधन कार्यक्रम’ का आयोजन

पेड़ों को बांधे गए रक्षा सूत्र, जंगल बचाने का लिया सामूहिक संकल्प

गोमिया: गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढमा मस्तुलवा गांव में रविवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘वन पर्यावरण रक्षा बंधन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़की चिदरी के पूर्व मुखिया टुकन महतो उपस्थित रहे। चतरोचट्टी वन समिति के अध्यक्ष जटलू महतो एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

Lambodar Mahto

पेड़ों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी : डॉ. लंबोदर

पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि वन और पर्यावरण की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य जंगलों की अंधाधुंध कटाई को रोकना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और जंगलों को सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह पहल काफी सराहनीय है और इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

जंगलों में आग नहीं लगाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान जटलू महतो ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र में वन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में आग नहीं लगाने तथा वन्य जीवों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों में अब जागरूकता बढ़ रही है और इसका सकारात्मक असर भी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और हरियाली बचाए रखना जरूरी है।

मौके पर वनरक्षी विकास कुमार, पूर्व मुखिया डालचंद महतो, बिपिन नायक, कौलेश्वर रविदास, हेमलाल महतो, भागवान दास, मुंद्रिका महतो, भुनेश्वर महतो, सिकंदर मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top