• Home
  • Accident
  • Gomia: चचेरी बहन के साथ खेल रही 8 वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी, दर्दनाक मौत

Gomia: चचेरी बहन के साथ खेल रही 8 वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी, दर्दनाक मौत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी क्षेत्र में शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृत बच्ची की पहचान प्रेमचंद रविदास की आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है।

Priyanshu

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर प्रियांशु अपनी चचेरी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरी। घटना को देखकर साथ खेल रही उसकी चचेरी बहन घबरा गई और तत्काल इसकी जानकारी देने के लिए परिवार के लोगों को बुलाने चली गई।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे आनन-फानन में तालाब के पास पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। परिजन एवं ग्रामीण तालाब के गहरे पानी में उतरकर काफी देर तक बच्ची की खोजबीन करते रहे। काफी प्रयास के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता प्रेमचंद रविदास और मां प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल है।

बताया गया कि घटना की सूचना फिलहाल चतरोचट्टी थाना पुलिस को नहीं दी गई है। मृत बच्ची के बड़े पिता अजय रविदास प्रवासी मजदूर हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह वापस घर लौट रहे हैं। परिजनों के अनुसार, उनके घर पहुंचने के बाद ही बच्ची के अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल बच्ची का शव घर पर ही रखा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।

Releated Posts

Gomia: स्वांग न्यू माइनस सीसीएल आवासीय क्वार्टर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान, नकदी और जेवरात जले

महासप्तमी पर घर में जलाए गए दीपक से आग लगने की आशंका, पत्नी और बच्चे गए थे दुर्गा…

ByByadmin अक्टूबर 17, 2026

Gomia: मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, सिर में लगी चोट

हजारी मोड़ काली मंदिर के समीप हादसा, घायल विनोद कुमार नायक की स्थिति स्थिर; पुलिस ने स्कूटी जब्त…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी

मछली पकड़ने कोनार डैम जा रहा था युवक, अचानक रास्ते में सियार ने किया हमला गोमिया। गोमिया प्रखंड…

ByByadmin अक्टूबर 7, 2026

Gomia: परीक्षा के दौरान बेहोश होकर गिरी छात्रा, गोमिया सीएचसी में कराया गया भर्ती

गोमिया। गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को टेस्ट परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

ByByadmin अक्टूबर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top