• Home
  • Crime
  • Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित चंदवे गांव में शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। युवती के भाई साहिल चौहान ने पिठौरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बहन को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप उसके कथित प्रेमी और उसके परिजनों पर लगाया है तथा सभी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hang

परिजनों के अनुसार निशा कुमारी गोमिया के करमटिया बस्ती की रहने वाली थी। वह रांची स्थित Sai Nath University में पढ़ाई करने के बाद वहीं जॉब कर रही थी और अपने परिवारजनों को आर्थिक मदद करती थी। वह विश्वविद्यालय के समीप चंदवे गांव में महावीर साव के किराये के मकान में रह रही थी। परिवार का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान कमल किशोर हाजरा से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

भाई द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2021 से कमल किशोर हाजरा ने शादी का झांसा देकर निशा के साथ कई बार संबंध बनाए। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि दोनों एक ही किराये के मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे।

आवेदन के अनुसार कुछ समय पूर्व निशा को जानकारी मिली कि कमल किशोर हाजरा का विवाह किसी अन्य युवती से तय हो गया है। इस पर उसने इसका विरोध किया और शादी नहीं करने का आग्रह किया। आरोप है कि इसके बाद कमल किशोर ने निशा की बड़ी बहन संध्या कुमारी को फोन कर कहा कि वह निशा को समझा दें क्योंकि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो चुकी है।

Nisha Kumari File Photo

परिजनों का आरोप है कि 27 जून 2026 को निशा कमल किशोर हाजरा के घर महगामा (गोड्डा) गई थी, जहां उसने उसके पिता से विवाह की गुहार लगाई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां कमल किशोर, उसके पिता गुरू प्रसाद हाजरा, भाई अमन तथा अन्य परिजनों ने निशा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिवार का यह भी आरोप है कि उसे जबरन कोई नशीला पदार्थ खिलाकर 28 जून को गोड्डा से रांची जाने वाली बस में बैठा दिया गया।

आवेदन के मुताबिक बस यात्रा के दौरान निशा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान जब वह फोन का जवाब देने में अक्षम थी तो बस के कंडक्टर ने फोन उठाकर इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बोकारो के चास स्थित मुस्कान अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह दो दिनों तक आईसीयू में भर्ती रही। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान पुलिस ने उसका फर्द बयान भी दर्ज किया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 8 जुलाई को उसे वापस चंदवे स्थित किराये के मकान में लाया गया।

भाई का आरोप है कि घटना के बाद कमल किशोर ने निशा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और स्वयं भी संपर्क से बाहर हो गया। इससे निशा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे निशा नीचे वाले कमरे में गई, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साहिल चौहान ने पिठौरिया थाना में दिए आवेदन में कमल किशोर हाजरा, उसके पिता गुरू प्रसाद हाजरा, उसकी माता, भाई अमन तथा चचेरी बहनों अन्नू और मिन्नू के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट, फर्द बयान की प्रति तथा अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिस दिन युवती ने आत्महत्या किया उस दिन बताया जा रहा है कि कमल किशोर हाजरा के घर उसके विवाह को लेकर शुक्रवार को हल्दी का रश्म चल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों मृतका के परिवारजनों को आश्वस्त किया है कि लगाए गये सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार रात रांची के रिम्स अस्पताल से पोस्टमार्टम उपरांत शव आने के बाद शनिवार को उसके पैत्रिक निवास में विधिवत निशा के शव का अंतिम संस्कार किया गया घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव का माहौल गमगीन है।

(नोट: यह समाचार परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।)

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top