• Home
  • Social
  • Gomia: धरती आबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Gomia: धरती आबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गोमिया: गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को धरती आबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो एवं अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों के साथ धरती आबा शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया तथा उनके आदर्शों, संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण एवं विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

इस अवसर पर बीडीओ महादेव महतो एवं सीओ आफताब आलम ने कहा कि धरती आबा शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top