• Home
  • Crime
  • Gomia: पांच वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नक्सली गतिविधियों, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले में थी तलाश

Gomia: पांच वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नक्सली गतिविधियों, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले में थी तलाश

गोमिया: बोकारो पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को चतरोचट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Chatarochatti PS

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दिनेश महतो उर्फ महेश महतो उर्फ चितु महतो (पिता– पुसन महतो उर्फ लेंगर महतो) को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी शशि शेखर के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 58/08 दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। मामले में उस पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने, अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता, आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।बताया कि वारंटी पिछले लगभग पांच वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में हजारीबाग जेल भेज दिया गया।

चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में फरार वारंटियों एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में सअनि महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी सहदेव प्रसाद यादव, हीरालाल महतो, मुकेश कुमार मोदी तथा रामेश्वर यादव शामिल थे। थाना प्रभारी ने अभियान में शामिल टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top