• Home
  • Crime
  • Gomia: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गोमिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Gomia: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गोमिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मुंह दबाकर झाड़ियों में ले जाने और जबरन गलत करने की कोशिश का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरन गलत करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर गोमिया थाना पुलिस ने आरोपी पवन भुइयां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो के अनुसार, आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

Gomia

घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपने घर के बाहर घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पवन भुइयां उसे अकेला पाकर उसका मुंह दबा दिया और उठाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ जबरन गलत करने का प्रयास किया।

पीड़िता के अनुसार, जब आरोपी उसके कपड़े उतारने लगा, तो उसने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और वहां से भागकर घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए और पीड़िता की मां ने गोमिया थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया तथा आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आरोपी के परिजनों पर भी अपमानित करने का आरोप

पीड़िता की मां के अनुसार, घटना की शिकायत करने के लिए जब वे लोग आरोपी के घर पहुंचे, तो वह वहां से फरार था। आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता के परिवार के लोगों को अपमानित किया। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने गोमिया थाना पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

बताया जाता है कि आरोपी पवन भुइयां के पिता सुरेश भुइयां की दो दिन पूर्व ही मृत्यु हुई थी। परिवार में शोक का माहौल था और घटना के समय घर में तीनकर्म की तैयारी चल रही थी। हालांकि, पारिवारिक परिस्थितियों से अलग पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आगे की कार्रवाई जारी

इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जेल भेजने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

Releated Posts

Gomia: रहावन से लापता महिला रांची से बरामद, आरोपित देवर सत्येन्द्र महतो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई गोमिया।…

ByByadmin अक्टूबर 16, 2026

Bokaro: बेरमो अनुमंडल में पुलिस का समकालीन अभियान, 14 वारंटी गिरफ्तार, 19 वारंटों का निष्पादन

48 छापामारी दलों में 159 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल, 99 स्थानों पर की गई छापेमारी बोकारो। बोकारो…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा को 4-5 युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

चतरोचट्टी थाना के पीछे बाइपास रोड पर हुई घटना, छात्रा ने ससुराल पक्ष पर जताया संदेह; पुलिस जांच…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Gomia: दुर्गापूजा में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गोमिया में खाद्य सुरक्षा जांच की मांग

मिलावटी मिठाइयों और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत, त्योहार के दौरान विभागीय सक्रियता…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top