• Home
  • Crime
  • Gomia: बैठी से युवक का गला काटने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gomia: बैठी से युवक का गला काटने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोमिया (बोकारो): ललपनिया थाना क्षेत्र के कोटवाटांड़ (तुरी टोला) में एक 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले टीटीपीएस ललपनिया अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर किया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Gomia

घायल युवक की मां सह कोटवाटांड़ (तुरी टोला) निवासी रीना देवी ने ललपनिया थाना पुलिस को बताया कि 29 जुलाई 2026 को वह अपने पति मनोज तुरी और पुत्र राम तुरी (18 वर्ष) के साथ अपने मायके चांपी से घर लौटे थे। इसी दौरान उनका पुत्र राम तुरी अपने दोस्तों के साथ पडोसी के घर पर मोबाइल में गेम खेल रहा था।

आरोप है कि उसी समय कोटवाटांड़ निवासी जय प्रकाश सोरेन अचानक धारदार हथियार (बैठी) लेकर वहां पहुंचा और राम तुरी के गले पर वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। हमले में राम तुरी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

घटना के दौरान मौजूद घायल को उसके दोस्तों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से तत्काल टीटीपीएस ललपनिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रामगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद घयल की मां रीना देवी ने ललपनिया थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इधर ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश सोरेन को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के बाद कोटवा टांड़ क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top