• Home
  • Social
  • Gomia: गोमिया में अपनी मांगों को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Gomia: गोमिया में अपनी मांगों को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन

गोमिया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया की गोमिया शाखा के बाहर बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ़ इंडिया इंप्लाइज यूनियन (AIBEA) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मचारी बैंक परिसर के बाहर जमा हुए और प्रबंधन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे क्रेडिट मैनेजर विष्णु कुमार, कैशियर शिवशंकर भगत आदि कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Bank Of India

कर्मचारियों की मुख्य मांगें:

  • वेतन विसंगतियों को दूर करना और नया वेतन समझौता जल्द लागू करना।
  • बैंकों में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए नई नियुक्तियां करना।
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करना।
  • कार्य अवधि (वर्किंग आवर्स) में सुधार और 5-डे बैंकिंग (शनिवार की छुट्टी) को पूरी तरह लागू करना।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा, जिससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कार्य प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। प्रदर्शन की वजह से बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

मौके पर अरुण चंद्र धर, ओंकार कुमार, महेश लाल सिंह, मथुरा प्रसाद, दीप नारायण रजक, रमेश प्रजापति, सागर कुमार, रंजन पासवान, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, प्रभात गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top