• Home
  • Social
  • Gomia: RIIT होसिर में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Gomia: RIIT होसिर में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

गोमिया: होसिर। RIIT कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर होसिर में मंगलवार को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) महादेव कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Gomia

समारोह को संबोधित करते हुए BDO महादेव कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक का ज्ञान युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का निरंतर अभ्यास करने तथा बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह एवं खुशी देखी गई। सफल प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण से उन्हें तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Gomia

कार्यक्रम में RIIT के निदेशक रवि आनंद प्रसाद, शिक्षिका गीतांजलि कुमारी,  सहायक शिक्षक अमित नंदन, सहायक शिक्षक नरेश कुमार तथा कंप्यूटर असिस्टेंट सचिन प्रसाद सहित संस्थान के अन्य कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को क्रमवार प्रमाण-पत्र वितरित किया गया तथा उनके प्रशिक्षण एवं उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी गई।

समारोह का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर शिक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि BDO महादेव कुमार महतो एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top