• Home
  • Accident
  • Gomia: बीमारी से चतरोचट्टी थाना के चौकीदार दशरथ तुरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Gomia: बीमारी से चतरोचट्टी थाना के चौकीदार दशरथ तुरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गोमिया: चतरोचट्टी थाना में कार्यरत चौकीदार सह छोटकी सीधाबारा निवासी  दशरथ तुरी (50) का बीमारी के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि वे वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Dashrath Turi

दशरथ तुरी अपने पीछे पत्नी सारो देवी, पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवं आरती कुमारी, तथा पुत्र संजय कुमार तुरी और प्रेमचंद तुरी को छोड़ गए हैं। पति के निधन के बाद पत्नी सारो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का भी शोक से बुरा हाल है।

दशरथ तुरी अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर चतरोचट्टी थाना के पुलिसकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

वहीं, बड़की सीधाबारा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी तथा बिनोद कुमार तुरी ने दशरथ तुरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top