• Home
  • Social
  • Gomia: साथी खिलाड़ियों ने दिवंगत फुटबॉलर कजरा मुर्मू के परिवार को दी 38 हजार रुपये की आर्थिक मदद

Gomia: साथी खिलाड़ियों ने दिवंगत फुटबॉलर कजरा मुर्मू के परिवार को दी 38 हजार रुपये की आर्थिक मदद

गोमिया। फुटबॉल के मैदान पर वर्षों तक साथ खेलने वाले केदला और आस-पास के साथी खिलाड़ियों ने अपने दिवंगत साथी कजरा मुर्मू के परिवार की मदद के लिए संवेदनशील पहल की है। खम्हरा निवासी 48 वर्षीय फुटबॉलर कजरा मुर्मू की डे-नाईटमैच के दौरान अचानक हुई मौत के बाद सोमवार को साथी खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों ने मिलकर उनके परिवार को 38 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथी खिलाड़ी छोटू करमाली, परमेश्वर उरांव व प्रताप मुंडा आदि ने बताया कि कजरा मुर्मू की असामयिक मौत से क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। कजरा परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थे। ऐसे में उनके अचानक चले जाने से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयां भी उत्पन्न हो गई हैं। साथी खिलाड़ियों ने इसी को देखते हुए परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कजरा मुर्मू केवल एक अच्छे फुटबॉलर ही नहीं, बल्कि मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति भी थे। उन्होंने लंबे समय तक स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा किया और ग्रामीण फुटबॉल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। मैच के दौरान उनकी मौत की घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Kajra Murmu

कजरा मुर्मू की मौत के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए साथी खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर मदद करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने आपस में सहयोग राशि जुटाकर 38 हजार रुपये उनके परिजनों को सौंपे।

बता दें कि 25 सितंबर की रात बीटीपीएस क्षेत्र में बजरंग क्लब नया बस्ती की ओर से आयोजित डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में हांसदा 11 और टुडू बीबीआर के बीच मुकाबला चल रहा था। कजरा मुर्मू हांसदा 11 की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी से टक्कर के बाद वह मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

परिवार की स्थिति ने खिलाड़ियों को किया भावुक

कजरा मुर्मू अपने पीछे पत्नी मोनिका देवी, बेटी मिली मुर्मू और पुत्र निखिल मुर्मू को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार खम्हरा बस्ती में एक साधारण मिट्टी के मकान में रहता है। कजरा की मां तालो मांझी भी बुजुर्ग हैं और पेंशन पर आश्रित हैं।

सयोगकर्ताओं में पचमो मुखिया राजेश रजवार, केदला मध्य मुखिया पूजा देवी, मंटू पासवान, कृष्णा ठाकुर, कामेश करमाली, राजेंद्र रजवार, गौरी करमाली आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026
1 Comments Text
  • qpiphjmqqw कहते हैं:
    आपकी टिप्पणी की मॉडरेशन की प्रतीक्षा की जा रही है। यह एक पूर्वावलोकन है; आपकी टिप्पणी स्वीकृति मिलने के बाद ही दिखाई देगी।
    lfsyhxvtlhipwhxrpyijyqsdkjvpuu
  • Leave a Reply

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    Scroll to Top