• Home
  • Social
  • Gomia: लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

Gomia: लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

गोमिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह योजना 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य मद के तहत जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है।

Hako Da

मंगलवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य विमला देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से लोधी पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी तथा इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा।

कार्यक्रम में पंचायत की उप मुखिया शबाना खातून ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इसके निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं स्थानीय समाजसेवी एवं मुखिया प्रत्याशी नसरुद्दीन उर्फ हाको मियां ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आम लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

मौके पर नासिर अंसारी, चैता अंसारी सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों एवं पंचायत की अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top