• Home
  • Social
  • Gomia: झारखंड आंदोलनकारियों का 30 को झारखंड बंद, पूर्व संध्या पर गोमिया में निकला मशाल जुलूस

Gomia: झारखंड आंदोलनकारियों का 30 को झारखंड बंद, पूर्व संध्या पर गोमिया में निकला मशाल जुलूस

पोस्ट ऑफिस मोड़ से बैंक मोड़ तक निकली रैली, दर्जनों आंदोलनकारी हुए शामिल

Jharkhand

गोमिया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को प्रस्तावित झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम गोमिया में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ से शुरू होकर बैंक मोड़ तक पहुंचा। इसमें झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।

मशाल जुलूस के दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से मांगों को पूरा करने की अपील की। जुलूस में शामिल आंदोलनकारी हाथों में मशाल लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन, आश्रितों को नियोजन, परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा, पक्का मकान सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुलेश्वर पासवान ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के गठन के करीब 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबित हैं। आंदोलनकारियों को सम्मान के साथ उनके आर्थिक और सामाजिक हितों का स्थायी समाधान मिलना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आंदोलन को तेज किया गया है।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक झारखंड बंद का समर्थन किया जाएगा। संगठन की ओर से बंद के दौरान आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखने की बात कही गई है।

मशाल जुलूस में प्रखंड सचिव लवनाथ देव, उपाध्यक्ष वीर सिंह बेसरा, दरबारी मांझी, श्यामदेव सोरेन, शिवशंकर पासवान, अनिल कुमार, रामेश्वर यादव, निर्मल रजवार, हरिहर नाथ प्रजापति, वरुण प्रजापति, दिनेश रविदास, विनोद रविदास, महेश रविदास, रामचंद्र गंझू, हीरालाल मांझी, दुलारचंद नायक, राजकुमार नोनिया, जलेश्वर् पासवान, मो. खुर्शीद, मो. इस्लाम, बहाराम मांझी, जागो मांझी, निर्मल राजवार, बासुदेव राम, तालो सोरेन, टिमन हांसदा, देवान हांसदा, शोधन सोरेन, बिरालाल मरांडी, कलाम अंसारी, जयराम रविदास, तालोराम मांझी, बलराम मांझी, मिहिलाल मांझी, धनजी मांझी, दिनेश करमाली सहित दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top