• Home
  • Crime
  • Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को चुट्टे पंचायत के खरना (बाजारटॉड) गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। इस दौरान अवैध शराब कारोबार के आरोप में कुंजलाल महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Chatarochatti PS

थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी तथा आसूचना संकलन किया जा रहा था। इसी क्रम में सूचना मिली कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चुट्टे (खरना) बाजारटॉड निवासी कुंजलाल महतो (30 वर्ष), पिता- जेठा महतो अपने घर में अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कुंजलाल महतो के घर की तलाशी ली, जहां से विभिन्न कंपनियों की बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी शराब को जब्त करते हुए विधिवत जप्ती सूची तैयार की और मौके से आरोपी कुंजलाल महतो को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी में बरामद शराब

पुलिस ने कुल मिलाकर विभिन्न ब्रांडों की दर्जनों बोतलें एवं बीयर जब्त की हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • GOD FATHER कंपनी की 650 एमएल बीयर – 12 पीस
  • BAD MONKEY कंपनी की 650 एमएल बीयर – 12 पीस
  • GOD FATHER कंपनी की 500 एमएल कैन बीयर – 12 पीस
  • 8 PM कंपनी की 180 एमएल विदेशी शराब – 6 पीस
  • 8 PM कंपनी की 375 एमएल विदेशी शराब – 4 पीस
  • ROYAL STAG कंपनी की 180 एमएल विदेशी शराब – 10 पीस
  • ROYAL STAG कंपनी की 375 एमएल विदेशी शराब – 2 पीस
  • ROYAL JHARKHAND कंपनी की 300 एमएल शराब – 25 पीस
  • McDowell’s कंपनी की 180 एमएल विदेशी शराब – 12 पीस
  • McDowell’s कंपनी की 375 एमएल विदेशी शराब – 4 पीस

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 36/2026, दिनांक 15 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274, 275, 292 एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब की आपूर्ति कहां से होती थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार, आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल, हवलदार गंगा राम बानरा, हवलदार महेश तामसोय, आरक्षी मुन्ना कुमार राम, आरक्षी इंदल चौरसिया तथा चालक नागेंद्र महतो शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top