बड़कीसीधावारा पंचायत के रामनगर टोला में पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हुआ ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

गोमिया। बड़कीसीधावारा पंचायत के रामनगर टोला में बिजली की समस्या को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर 100 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन सोमवार को झामुमो के सात पंचायत प्रभारी नागेश्वर चौधरी ने फीता काटकर किया।
ट्रांसफार्मर लगने से रामनगर टोला के ग्रामीणों को बिजली व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर बड़कीसीधावारा पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि बिनोद तुरी, वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार महतो, शिक्षक रवि कुमार, शिक्षक राजू महतो, बसंत तुरी, मनोज महतो, हरिदास करमाली, शिवलाल महतो, अनुज कुमार, कामदेव करमाली एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि क्षेत्र की अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा।














