• Home
  • Social
  • Gomia: मिशन परिधान के तहत बिरहोर डेरा में हाई-फाई संस्था ने किया कपड़ों का वितरण, बच्चों के बीच बांटी गई खाद्य सामाग्री

Gomia: मिशन परिधान के तहत बिरहोर डेरा में हाई-फाई संस्था ने किया कपड़ों का वितरण, बच्चों के बीच बांटी गई खाद्य सामाग्री

गोमिया। गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित बिरहोर डेरा में रविवार को हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया (HI-FI) की ओर से मिशन परिधान के तहत कपड़ों के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य आजादी का उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद व गरीब परिवारों तक आवश्यक वस्त्र पहुंचाना और उनके साथ खुशियां साझा करना था।

Suraj Agrawal

कार्यक्रम के दौरान बिरहोर डेरा में रहने वाले बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को उनकी आवश्यकता के अनुसार वस्त्र वितरित किए गए। वस्त्र पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। संस्था के सदस्यों ने परिवारों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं को भी जाना तथा भविष्य में जरूरत के अनुसार सहयोग करने की बात कही।

वहीं, कार्यक्रम में बच्चों के बीच बिस्किट एवं चॉकलेट का भी वितरण किया गया। चॉकलेट और बिस्किट पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने समय बिताया और उनके बीच खुशियां बांटीं।

Team

इस अवसर पर HI-FI के सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों के साथ जुड़कर उन्हें अपनापन और सहयोग का एहसास कराना भी है। मिशन परिधान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र उपलब्ध कराने का प्रयास इसी सामाजिक जिम्मेदारी की एक कड़ी है।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सुनीता कुमारी, सूरज अग्रवाल, रोमा अग्रवाल, धीरज प्रजापति, प्रिंस प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने सामूहिक रूप से वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

Cloth

स्थानीय लोगों ने हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया (HI-FI) की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों के बीच इस प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित करना सराहनीय है।

HI-FI के सदस्यों ने कहा कि संस्था आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर अन्नदान, वस्त्रदान एवं अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से सहयोग जारी रखेगी।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026
1 Comments Text
  • Sarah Miller कहते हैं:
    आपकी टिप्पणी की मॉडरेशन की प्रतीक्षा की जा रही है। यह एक पूर्वावलोकन है; आपकी टिप्पणी स्वीकृति मिलने के बाद ही दिखाई देगी।
    Cảm ơn bài viết. Với dịch vụ du học Hàn Quốc chuyên nghiệp, Letco giúp bạn tiết kiệm thời gian và chi phí chuẩn bị hồ sơ. Truy cập letco.vn để biết thêm.
  • Leave a Reply

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    Scroll to Top