• Home
  • Social
  • Gomia: घरेलू ट्रांसफार्मर से कमर्शियल कनेक्शन जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुई फैक्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप

Gomia: घरेलू ट्रांसफार्मर से कमर्शियल कनेक्शन जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुई फैक्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीण बोले- ओवरलोड से बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग से अलग कमर्शियल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग; फैक्ट्री संचालक ने आरोपों को बताया निराधार

Public

गोमिया (बोकारो): गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को घरेलू (डोमेस्टिक) ट्रांसफार्मर से कमर्शियल (व्यावसायिक) बिजली कनेक्शन जोड़ने के विरोध में दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष असलम अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए घरेलू ट्रांसफार्मर से जुड़े व्यावसायिक कनेक्शन को तत्काल हटाने तथा अलग से कमर्शियल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से व्यावसायिक उपयोग के लिए बिजली आपूर्ति किए जाने के कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। इससे ट्रांसफार्मर के उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण उपभोक्ता अंजलि कुमारी ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलने वाली मशीनें घरेलू उपयोग की तुलना में अधिक बिजली की खपत करती हैं। ऐसे में घरेलू ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड पड़ने से गांव के घरों में वोल्टेज काफी कम हो जाता है। इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ता है और अंततः ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी का शिकार हो जाता है।

वहीं नीलम सिन्हा ने आरोप लगाया कि रुई फैक्ट्री संचालक द्वारा रात्रि के समय बिजली विभाग के कुछ कर्मियों की मदद से कमर्शियल कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया जाता है। इससे लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है और ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए स्वीकृत ट्रांसफार्मर से व्यावसायिक लोड जोड़ना बिजली विभाग के नियमों के भी विरुद्ध है।

ग्रामीण संजू देवी ने बिजली विभाग से मांग की कि रुई फैक्ट्री के लिए अलग से कमर्शियल ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि व्यावसायिक बिजली उपयोग घरेलू आपूर्ति को प्रभावित न करे और गांव के लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके।

Fire

इस पूरे मामले पर झामुमो के गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद बिजली विभाग ने पहले कमर्शियल लाइन को विच्छेद कर दिया है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कर्मियों द्वारा बिना ग्रामीणों को सूचना दिए फिर से कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण ट्रांसफार्मर में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को हुई खराबी इस प्रकार की दूसरी घटना है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रुई फैक्ट्री संचालक विकास कुमार ने कहा कि उन्होंने विधिवत 6 किलोवाट का कमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक फैक्ट्री की मशीनें चालू नहीं की गई हैं, इसलिए ट्रांसफार्मर में आई खराबी के लिए उनकी फैक्ट्री को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से निष्पक्ष जांच कर घरेलू और व्यावसायिक बिजली आपूर्ति को अलग-अलग करने तथा भविष्य में ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ने देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब सभी की निगाहें बिजली विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

पुरे मामले में जब बिजली विभाग के एसडीओ को फोन मिलाया गया तो उन्होंने दो बार में भी फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया।

मौके पर मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, मुन्नी देवी, गुडिया देवी, सीता देवी, शंकर कुमार, पूनम देवी, विना देवी, सविता देवी, अशोक सिन्हा, देवनाथ साहू, कुंती देवी, सीता देवी, सीमा देवी, विवेक साहू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top