• Home
  • Crime
  • Gomia: बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी विनय सिंह चौधरी की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का केस

Gomia: बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी विनय सिंह चौधरी की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का केस

गला घोंटकर हत्या कर फांसी का रूप देने का आरोप, अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

गोमिया। बैंक ऑफ़ बडौदा (Bank of Baroda) गोमिया शाखा में कार्यरत ग्राहक सेवा सहायक विनय कुमार सिंह चौधरी (38) की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी आशा देवी ने गोमिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या करने तथा साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

SI Akhilesh Kumar

पत्नी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में कहा गया है कि उनके पति स्व. विनय कुमार सिंह चौधरी, पिता जयदेव सिंह चौधरी, मूल रूप से पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा गांव के निवासी थे तथा वर्तमान में गोमिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बतौर स्टाफ कार्यरत थे। वे गोमिया में किराये के मकान में रह रहे थे।

अज्ञात अपराधियों ने कमरे में घुसकर की हत्या

आशा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 26 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि 25 मई को ड्यूटी समाप्त करने के बाद उनके पति अपने किराये के कमरे में गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके कमरे में घुसकर बेडशीट के टुकड़े को रस्सी की तरह इस्तेमाल करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मामले को फांसी का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनके पति का शव किसी ने पंखे से झूलते नहीं देखा और न ही किसी ने उन्हें फांसी लगाते देखा था।

मानसिक रूप से स्वस्थ थे, आत्महत्या का कोई कारण नहीं

पत्नी ने आवेदन में स्पष्ट कहा है कि उनके पति मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थे और आत्महत्या जैसा कदम उठाने का कोई कारण नहीं था। उनका दावा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने षड्यंत्र के तहत उनके पति की हत्या की है।

आशा देवी ने गोमिया थाना पुलिस से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(a) एवं 61(2)(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

अंतिम संस्कार के बाद दिया आवेदन

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में थे और तत्काल बयान देने की स्थिति में नहीं थे। इसी कारण पुलिस से अंतिम संस्कार के बाद लिखित आवेदन देने का अनुरोध किया गया था। बाद में 27 मई 2026 को आशा देवी द्वारा गोमिया थाना में लिखित आवेदन सौंपा गया।

पुलिस जांच में जुटी

इधर, गोमिया थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य तथा परिजनों के आरोपों के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top