• Home
  • Accident
  • Gomia: सरिया सेटरिंग के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा, बोकारो रेफर

Gomia: सरिया सेटरिंग के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा, बोकारो रेफर

गोमिया (बोकारो): गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमिया बस्ती में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में सरिया सेटरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ढलाई से पूर्व सरिया लगाने का कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

Gomia

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया बस्ती निवासी नागेश्वर सोनार के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को मकान की ढलाई से पहले सरिया सेटरिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान लटकुट्टा बस्ती निवासी साबिर अंसारी (29 वर्ष) अन्य मजदूरों के साथ सरिया खींचने और सेट करने का काम कर रहा था। बताया जाता है कि सरिया उठाने के क्रम में वह मकान के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। तार से संपर्क होते ही तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल साबिर अंसारी को इलाज के लिए आईईएल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया।

Sabir Ansari Gomia

जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आने से साबिर के दाहिने पैर में गहरे जख्म हो गए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई निर्माण स्थलों के ऊपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजरती है, जिससे निर्माण कार्य के दौरान हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर बिजली विभाग और भवन मालिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए तथा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Gomia

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है। यदि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बरती जाती, तो संभवतः इस हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल घायल मजदूर का बोकारो में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top