• Home
  • Social
  • सराहनीय: गोमिया में हिंदू संगठन ने पेश की मानवता की मिसाल, मृत गोवंश का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

सराहनीय: गोमिया में हिंदू संगठन ने पेश की मानवता की मिसाल, मृत गोवंश का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

गोमिया। गोमिया में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी आस्था और सेवा भाव का परिचय देते हुए गोमिया-होसिर मुख्य सड़क में एक मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। श्री राम भक्त मंडली के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कदम समाज में बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से उठाया गया।

सूचना और त्वरित कार्रवाई:

स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में एक गोवंश के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को दी गई, सूचना मिलते ही श्री राम भक्त मंडली के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने केवल शव को हटाने के बजाय, उसे ससम्मान अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया। गोवंश के पार्थिव शरीर को बोकारो नदी के पवित्र जल से शुद्ध कर, फूल-मालाएं अर्पित की गईं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गड्ढा खोदकर भू-समाधि दी गई।

शुभम पांडेय, किशन कुमार, रितेश पांडेय, सागर कुमार, निखिल कुमार, कपिल यादव, शिव कुमार, आशीष कुमार, अमन कुमार, कुलदीप कुमार आदि ने बताया कि हिंदू धर्म में गौ वंश का स्थान पूजनीय है। अक्सर निराश्रित गोवंश की मृत्यु के बाद उनके शवों की अनदेखी की जाती है, जिसे रोकने और उन्हें सम्मान देने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। हलांकि इसमें ग्रामीण सहभागिता भी आवश्यक है जो आपेक्षित रूप से नहीं मिल पाती है फिर भी वे और उनका पूरा संगठन इस काम में लगा है, गो वंश का अनादर किसी भि सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता की प्रतिक्रिया:

स्थानीय ग्रामीणों ने हिंदू संगठन के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान होता है, बल्कि पर्यावरण की स्वच्छता भी बनी रहती है।

Releated Posts

गोमिया में कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा; होटलों में हुई छापेमारी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के तीन केंद्रों पर जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है, जिसमें…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

गोमिया: नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड में बच्चों को मिला नया ड्रेस, चेहरे खिले

गोमिया: गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा…

ByByadmin अप्रैल 16, 2026

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया में हाथियों के हमले में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि सौपा

गोमिया। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया वन क्षेत्र कार्यालय में हाथी…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

धुमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गोमिया विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि 

गोमिया: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पुरे गोमिया प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्र में…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top